1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. Mizoram Assembly Election 2023

Mizoram Election Date 2023 : मिजोरम में कब है विधानसभा चुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान

Assembly Election Dates 2023
Mizoram Assembly Election 2023 : मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की।
 
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Rajasthan Election Date 2023 : राजस्थान में कब है विधानसभा चुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान