1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. Major seats of Mizoram Assembly elections

Mizoram Assembly Elections : मिजोरम विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटें

Mizoram Assembly Election 2023
Mizoram Assembly Elections : मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य की कुल 40 विधानसभा सीट में से 4 सीट को सबसे अहम माना जा रहा है।

1. आइजोल पूर्व-1 : इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। वह इसी सीट से 2018 का चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उपाध्यक्ष लालथनसांगा मैदान में हैं जो 2008 में चुनाव जीते थे।
 
2. सेरछिप : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह सीट भी खबरों में है। यहां पर जेडपीएम नेता और उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदूहोमा का मुकाबला एमएनएफ के जे. मालसॉमजुआल से होगा। कांग्रेस यहां से आर. वनलाल्टलुआंगा को मैदान में उतार रही है। वह 2013 का विधानसभा चुनाव जेडपीएम के टिकट पर लड़े थे लेकिन हार गए थे।
 
3. हाचेक : पश्चिम मिजोरम में त्रिपुरा की सीमा से लगे मामित जिले की एक अहम सीट है। यहां मौजूदा कांग्रेस विधायक लालरिंदिका राल्ते का मुकाबला खेलमंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते से होगा।
 
4. आइजोल पश्चिम-3 : इस सीट पर एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। मौजूदा जेडपीएम विधायक वीएल जैथनजामा का सामना यहां पूर्व वित्तमंत्री और मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सॉमवेला से होगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
मिजोरम : कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग से मतगणना की तारीख में बदलाव का आग्रह