Michael jackson | मीडिया की सनसनी रहे माइकल
अपने जादुई संगीत और अनूठे स्टेप्स से लोगों को रोमांचित कर देने वाले माइकल जैक्सन का निधन राक एंड रेल संगीतकार एल्विस प्रेसली की 1977 में अचानक हुई मौत की याद दिलाता है। पॉप संगीत की दुनिया में अपनी वापसी की कोशिश कर रहे जैक्सन के निधन ने ना सिर्फ उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरे संगीत संसार को स्तब्ध कर दिया है।
अपने प्रशंसकों के बीच किंग आफ पॉप के नाम से मशहूर जैक्सन को मीडिया उनकी एक अलग जीवन शैली सैक्स स्कैंडल और कई प्लास्टिक सर्जरियों के कारण अक्सर व्हैको जैको नाम से भी पुकारता था।
उनका कल रात निधन हुआ। जैक्सन ने पाँच वर्ष की उम्र में जैक्सन 5 के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनका जीवन अत्यधिक उतार-चढ़ाव से भरा रहा। संगीत के लिए मशहूर एक परिवार में वर्ष 1958 में नौंवे पुत्र के रूप में जन्मे माइकल ने दी जैक्सन फाइव के सदस्य के रूप में पेशेवर संगीत की दुनिया में कदम रखा। वर्ष 1971 में उन्होंने अलग से अपना संगीत करियर शुरू किया।