IVF ट्रीटमेंट में कितने इंजेक्शन लगते हैं? क्या करें अगर कोई इंजेक्शन मिस हो जाए तो
जानिए IVF प्रक्रिया के सम्बन्ध में ये ज़रूरी बातें
importance of IVF injection
How Many Injections For IVF: आजकल के समय में कई महिलाओं को इनफर्टिलिटी का सामना करना पड़ता है। हालांकि जो महिलाएं नैचुरली कंसीव नहीं कर पाती हैं, आज के समय में आईवीएफ उनके लिए एक वरदान साबित हो सकता है।
आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए कितने इंजेक्शन लगते हैं?
यह प्रक्रिया कई स्टेप्स में पूरी होती है, जिसमें गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए पेशेंट को निश्चित समय पर कुछ इंजेक्शन दिए जाते हैं। ये इंजेक्शन हार्मोन के इंजेक्शन होते हैं और यह आईवीएफ प्रक्रिया का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। आईवीएफ चक्र के दौरान दो अलग-अलग प्रकार के इंजेक्शन दिए जाते हैं, एक अंडे के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए और दूसरा एग को समय से पहले ओवुलेट होने से बचने के लिए। इन इंजेक्शनों में आमतौर पर अंडाशय को कई अंडे पैदा करने के लिए गोनाडोट्रोपिन (Gonadotropin) इंजेक्शन दिए जाते हैं, ओवुलेशन को ट्रिगर करने के लिए एचसीजी (hCG) इंजेक्शन दिए जाते हैं और गर्भावस्था के प्रारंभिक चरणों के पोषण के लिए प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
औसतन, आईवीएफ के तहत उपचार कर रहे मरीजों को 8 से 14 दिनों के दौरान लगभग 14 से 16 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। यानी पेशेंट को प्रतिदिन 1-2 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। प्रत्येक महिला को दिए जाने वाले इंजेक्शनों की संख्या उपचार के दौरान और चक्र के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है।
IVF में इंजेक्शन कहां लगाया जाता है?
आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान दो तरह के इंजेक्शन लगाए जाते हैं - सबक्यूटेनियस इंजेक्शन (Subcutaneous Injection) और इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन (Intramuscular Injection)। आइए, जानते हैं इनके बारे में -
ये इंजेक्शन चमड़ी के नीचे दिए जाते हैं यानी सीधे त्वचा के नीचे वसा में इंजेक्ट किए जाते हैं। इन्हें आमतौर पर जांघ या पेट पर इंजेक्ट किया जाता है। इससे हल्का चुभन या झुनझुनी का अहसास होगा।
IVF ट्रीटमेंट के दौरान कोई इंजेक्शन मिस हो जाए तो क्या करें?
यदि किसी कारणवश मरीज का कोई इंजेक्शन छूट जाता है, तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको फर्टिलिटी क्लिनिक में जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर उस इंजेक्शन के प्रकार और चक्र के समय के आधार पर आपको विशिष्ट निर्देश देंगे। कुछ मामलों में मिस हुए इंजेक्शन को तुरंत लेने की सलाह दी जा सकती है। जबकि, कुछ मामलों में इंजेक्शन शेड्यूल में बदलाव की सलाह दी जा सकती है। ALSO READ: IVF सेशन फेल होने के पीछे क्या हो सकते हैं कारण, जानिए किस वजह से IVF नहीं होता है सफल
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

