क्या प्रेगनेंसी में लीची खा सकते हैं? जानते हैं इसके फायदे और नुकसान
जानिए गर्भावस्था में लीची खाने के सम्बन्ध में मिथ और फैक्ट्स
Lychee Benefits in Pregnancy
Lychee fruit benefits in pregnancy : गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं आहार को लेकर कंफ्यूज रहती हैँ। अगर गर्मियों की बात करें, तो इस सीजन में प्रेगनेंसी के दौरान ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी की पूर्ति होती है। गर्मियों का एक ऐसा फल है, जो रसीला होने के साथ-साथ कई लोगों को पसंदीदा फल होता है। इस फल का नाम है लीची। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को लीची का सेवन करना चाहिए या नहीं?ALSO READ: डिलीवरी होने के कितने दिनों पहले शुरू हो जाता है व्हाइट डिस्चार्ज
जी हां, गर्भावस्था में लीची का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। लीची में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, कोलीन, फॉस्फोरस और पोटेशियम इत्यादि भरपूर रूप से होता है, जो मस्तिष्क, लिवर और हृदय के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
हालांकि, इसके पोषक तत्वों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है। अगर आप अधिक मात्रा में लीची खाते हैं, तो इससे शरीर में सूजन हो सकती है।
इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) हाई होता है। ऐसे में यह शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्मियों में सीमित मात्रा में ही लीची का सेवन करें।
- गर्भावस्था में लीची खाने से न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को फायदा पहुंचता है, बल्कि इससे भ्रूण को भी फायदा हो सकता है।
- इससे मदद से मस्तिष्क विकास को बेहतर किया जा सकता है।
- यह लिवर के लिए हेल्दी हो सकता है।
- शरीर को एनर्जी देने के लिए गर्मियों में लीची खा सकते हैं।
- इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है, इत्यादि।

