सम्बंधित जानकारी
- विश्व को भारत की देन है योग : करें योग, रहें निरोग
- International Day of Yoga : योगा का इतिहास क्या है?
- World Yoga Day 2023 : योग की कौन सी 3 क्रिया करने से जिंदगी हो जाएगी चेंज
- Yog Day 2023 : योगासन नहीं कर पा रहे हैं तो करें मात्र एक ही प्राणायाम, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
- 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाता है Yoga
विश्व योग दिवस पर मंगल ग्रह मंदिर में नि:शुल्क योग शिविर
Free Yoga Camp in Mangal Graha Mandir Amalner- 21 जून को संपूर्ण विश्व में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के अमलनेर में स्थित मंगल ग्रह सेवा संस्थान ने भी नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान के सेवकों के साथ ही कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह योग शिविर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया।
विश्व योग दिवस के अवसर पर मंगल ग्रह सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया। 21 जून को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
आज के भागदौड़ भरे काम के माहौल में हर किसी के पास सेहत के लिए पर्याप्त समय नहीं है। इससे अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। यहां सेवादारों के स्वस्थ रहने के लिए नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव दिलीप बहिराम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी ने श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के योगासन करके प्रत्येक आसन के महत्व को बताया। इस शिविर में श्याम पाटिल, ललिता पाटिल, श्याम अहिरे, महेश कोठावड़े, सुधाकर वाणी, गोपाल बडगूजर, शामकांत पुरकर, नत्थू ठाकुर सहित सेवा कार्य बड़ी संख्या में इस योग शिविर में शामिल हुए।
