सम्बंधित जानकारी
- सूर्यदेव का पूजन कैसे करें, कौन-सा भोग लगाएं, कैसे चढ़ाएं अर्घ्य
- मकर संक्रांति के दिन करें शुभ चीजों का दान, राशि अनुसार दान का मिलेगा मनचाहा लाभ
- मकर संक्रांति सूर्य का त्योहार, जानिए कैसे करें व्रत, मुहूर्त, पूजा की पौराणिक विधि और शुभ मंत्र
- मकर संक्रांति 2022: इस दिन सुबह अगर पढ़ लिया यह चमत्कारी खखोल्क मंत्र तो मिलेगी आश्चर्यजनक सफलता
- मकर संक्रांति 2022 : शुभ मुहूर्त, विशेष महत्व, पुण्यकाल का समय, 14 दान और पौराणिक तथ्य, पढ़ें सारे लेख एक साथ
मकर संक्रांति कोट्स : पतंग पर लिखें प्यार का पैगाम, 10 रोमांटिक शायरी
मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) उत्साह और उमंग का त्योहार है। इस दिन पतंग उड़ाने की पुरानी परंपरा है और अगर पतंग पर शायरी लिखी हो तो वाह क्या कहने ! यहां पढ़ें 10 रोमाटिक शायरी (Romantic Shayari), दें प्यार का पैगाम-
रोमाटिक शायरी- Romantic Shayari in Hindi
1. आसमां में उड़ती एक पतंग दिखाई दी,
आज फिर मुझको तेरी मोहब्बत दिखाई दी...
2. मेरी पतंग भी तुम हो, उसकी ढील भी तुम।
मेरी पतंग जहां कटकर गिरे, वह मंजिल भी तुम।
3. कटी पतंग का रुख तो था मेरे घर की तरफ,
मगर उसे भी लूट लिया ऊंचे मकान वालों ने।
4. सारी दुनिया को भुला के रूह को मेरे संग कर दो,
मेरे धागे से बंध जाओ, खुद को पतंग कर दो।
5. मन के हर ज़ज़्बात को, तस्वीर रंगों से बोलती है,
अरमानों के आकाश पर पतंग बेखौफ डोलती है।
6. मोहब्बत एक कटी पतंग है साहब,
गिरती वहीं है जिसकी छत बड़ी होती है।
7. प्रेम की पतंग उड़ाना नफरत के पेंच काटना,
मांझे जितना लंबा रिश्ता बढ़ाना, दिल से इसे निभाना।
8. मुझे मालूम है उड़ती पतंगों की रवायत,
गले मिलकर गला काटूं मैं वो मांझा नहीं।
9. मोहब्बत की हवाओं में इश्क की पतंग हम भी उड़ाया करते थे,
वक्त गुजरता रहा और धागे उलझते रहे।
10. अपनी कमजोरियों का जिक्र कभी न करना जमाने में
लोग कटी पतंग को जमकर लूटा करते हैं।
