1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र में BJP, शिवसेना इन पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र में BJP, शिवसेना इन पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Bharatiya Janata Party
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना अन्य गठबंधन दलों के साथ आगामी 21 अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

महाराष्ट्र के दो मंत्रियों- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई ने सोमवार को एक हस्ताक्षरित बयान में यह जानकारी दी।

पाटिल ने पहले भी कहा था कि गठबंधन की घोषणा और सीटों की साझेदारी का विवरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शीघ्र ही संयुक्त रूप से देंगे।

दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई है कि सरकार के पिछले 5 साल के प्रदर्शन के आधार पर महाराष्ट्र की जनता उन्हें दोबारा मौका देगी। राज्य की मौजूदा भाजपा नीत सरकार में शिवसेना, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), राष्ट्रीय समाज पक्ष, शिव संग्राम पार्टी और रायज क्रांति संगठन शामिल हैं।
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 5 जजों की संविधान पीठ आज से करेगी सुनवाई