1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. State wide weapon worship on Dussehra in Madhya Pradesh

शस्त्र और शास्त्र का उत्सव, मप्र में धूमधाम से मनेगा दशहरा

Weapon worship on Dussehra in Madhya Pradesh
Weapon worship on Dussehra in Madhya Pradesh:  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस बार विजयादशमी पर्व खास अंदाज में मनाया जाएगा। राज्य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के 300वें जयंती वर्ष पर नारी शक्ति को समर्पित विजयादशमी के त्योहार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी 'शस्त्र पूजन' कार्यक्रम होगा।
 
डॉ. यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि शस्त्र और शास्त्र का उत्सव, मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार विजयादशमी पर प्रदेशव्यापी शस्त्र पूजन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्‍यमंत्री यादव 12 अक्टूबर को अहिल्या बाई की राजधानी महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे।
महानवमी पर कन्या पूजन : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को महानवमी के पावन अवसर पर निवास पर कन्याओं का पूजन कर शक्ति स्वरूपा बेटियों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा- मां जगदम्बा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करता हूं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
सीमा पार 150 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में, BSF IG बोले- हर साजिश को करेंगे नाकाम