1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj Tributes Kalyan Singh

कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत: शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan
भोपाल। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि  कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया। वे राष्ट्रभक्त, रामभक्त, तपोनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ थे तथा उन्होंने अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी। वे गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करते रहे। कल्याण सिंह कुशल एवं कठोर प्रशासक थे तथा हमेशा जनता के हित में लगे रहते थे।

उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो शून्य हुआ है, उसे हम कभी नहीं भर सकते। वे भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के पुरोधा थे। हम सबकी प्रेरणा थे। मैं उनके चरणों में शत शत नमन करता हूं।
अगला लेख
कल्याण सिंह ने एक सभा में बताई थी अपनी अंतिम इच्छा, भाजपा से क्या चाहता था यह दिग्गज नेता...