1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. shivraj minister warns congress leaders

शिवराज के मंत्री की कांग्रेस नेताओं को धमकी, भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है

shivraj minister
गुना। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।
 
राघौगढ़ में एक चुनावी सभा में सिसोदिया ने कहा, 'और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे-धीरे कर के चुपचाप सरक (खिसक) आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। फिर देख लेना, मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार।'

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, राघोगढ़ में कांग्रेसियों से बोले पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 'भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद  बुलडोजर तैयार है' मंत्री जी, आपका बुल डोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है, हम उनसे लड़े हैं।
गुना जिला कांग्रेस प्रमुख हरिशंकर विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणी ने भाजपा की छवि को खराब किया है। मंत्री को अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए। राघौगढ़ की जनता 20 जनवरी को चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।
 
राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह स्थानीय विधायक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’’ नीति अपनाई है। इसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण को बुल्डोजर से गिरा देता है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Joshimath: नृसिंह मंदिर में बड़े आयोजनों पर लगी रोक, मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे निरीक्षण को