1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj inspired by dadi driving car in Dewas

देवास की दादी 90 साल की उम्र में दौड़ा रही हैं कार, वीडियो देख दंग रह गए शिवराज

Dewas
देवास। 90 साल की उम्र में कार चला रही है एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मध्यप्रदेश के देवास के देवास का है। 
 
रेशम बाई तंवर नामक यह महिला 90 साल की उम्र में भी हाईवे पर फर्राटे से कार चलाती है। महिला का वीडियो देख राज्य के मुख्‍यमंत्री शिवराज भी उनके मुरिद हो गए।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए!
 
शिवराज ने साथ में संदीप सिंह सहर का एक ट्वीट में एम्बेड किया है। इसमें दादी को फर्राटे से कार चलाते देखा जा सकता है। साथ में उनके बारे में जानकारी भी दी गई है।
अगला लेख
महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की CBI जांच की सिफारिश, शंकराचार्य ने भी किया समर्थन