1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Narottam Mishra told Digvijay 'Chachajaan'

अब नरोत्तम ने दिग्विजय को बताया ‘चचाजान’

Narottam Mishra
भोपाल। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश की सियासत में भी चचाजान की एंट्री हो गई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें चचाजान बताया है। 
 
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि ये जो कांग्रेस के चचाजान है वो हिंदू धर्म और हमारे संत-महात्माओं को अपमानित और विभाजित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब इतने बड़े संत महंत नरेंद्र गिरि जी के परलोक गमन पर भी यह राजनीति कर रहे हैं।
 
नरोत्तम ने कहा कि उनको यह समझ में नहीं आ रहा है कि दिग्विजय सिंह हमेशा से हिंदू धर्म को ही क्यों टारगेट करते है। दिग्विजय सिंह ने ही भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले दिग्विजय सिंह अन्य किसी धर्म को लेकर क्यों नहीं बोलते है।
 
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदुओं को लेकर ट्वीट कर रहे है। महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले में आरोपी बनाए गए आनंद गिरी के आरोपी बनाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने भगवा को लेकर कई टिप्पणी की थी।  
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Live Updates : प्रयागराज में नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई, बाघम्बरी मठ में बड़ी संख्या में उमड़े संत...