1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Rakesh Tikait says, Owaisi in BJP Chachajan

राकेश टिकैत का बड़ा बयान, ओवैसी को बताया भाजपा का चचाजान

Rakesh Tikait
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजनीति में अब अब्बाजान के बाद चचाजान की एंट्री हो गई। किसान नेता राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का चचाजान करार दिया। 
 
उन्होंने कहा कि बुधवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूपी में भाजपा के चचाजान आ गए हैं। ये उसका सहारा लेंगे। यदि वह भाजपा को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कहेगा तो उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।
 
टिकैत इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अब यूपी में किसानों को बर्बाद करने की साजिश होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और AIMIM ए और बी टीम हैं। इन्हें समझने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, आज गरीबों को राशन मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये राशन 2017 के पहले भी मिलता था? सीएम ने कहा कि 2017 के पहले राशन नहीं मिलता क्योंकि तब अब्बाजान कहने वाले ही राशन हजम कर जाते थे।
 
योगी के अब्बाजान वाले बयान पर बवाल मच गया। विपक्ष ने योगी पर बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाया। बहरहाल अब्बाजान की तरह ही चचाजान पर भी राजनीतिक बवाल मचने की संभावना है।
अगला लेख
पहले की तुलना में काफी अलग है iPhone के 2 नए मॉडल, कैसा लगा आपको यह फोन...