इंडोनेशिया पर फूटा टैरिफ बम, ट्रंप ने लगाया 19 फीसदी टैक्स
Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंडोनेशिया पर 19 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। अब इंडोनेशिया से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 19 परसेंट का शुल्क लगेगा। नया टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से फोन पर अमेरिकी आयातों के लिए व्यापार बाधाओं को हटाने के बारे में बात की है। वह इस बात पर सहमत भी हुए कि उनका देश पर्याप्त मात्रा में अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि इस समझौते के तहत इंडोनेशिया ने अमेरिका से 15 बिलियन डॉलर की एनर्जी, 4.5 बिलियन डॉलर के कृषि उत्पाद और 50 बोइंग जेट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को अब इंडोनेशिया के 280 मिलियन लोगों वाले उपभोक्ता बाजार तक टैरिफ फ्री पहुंच मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप इन दिनों ब्रिक्स देशों से खासे नाराज है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं। इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है। हाल में उन्होंने रूस पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।This morning I finalized an important Deal with the Republic of Indonesia after speaking with their Highly Respected President Prabowo Subianto. This landmark Deal opens up Indonesias ENTIRE MARKET to the United States for the first time in History. As part of the Agreement,…
— Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 15, 2025
इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU), मैक्सिको, जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा कर चुके है। कनाडा पर 35 कर लगाया है। ट्रंप की ओर से इराक, ब्राजील समेत कई देशों को ऐसे टैरिफ वाले पत्र भेजे गए हैं। अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस भी ट्रंप के टैरिफ बम की चपेट में है। जिन देशों पर टैरिफ लगाया गया है उनमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया और ट्यूनीशिया शामिल हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

