1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. abbajaan trending on twitter

यूपी में अब्बाजान पर नहीं थमा बवाल, ट्विटर पर मचा रहा है धमाल

abbajaan
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है।  विपक्ष ने योगी पर बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर लगातार दूसरे दिन भी यह ट्रेंड कर रहा है।
 
सोशल मीडिया पर कई लोग योगी की अब्बाजान टिप्पणी के लिए उनका समर्थन करते नजर आए तो कुछ लोगों ने इसके लिए उन पर निशाना भी साधा।
 
एक ट्‍वीट में पूछा गया कि योगी की टिप्पणी में गलत क्या है। वे रॉक कर रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि हैशटैग अब्बाजान का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह डेंगू मादा मच्छरों के कारण फैल रहा है। यह पूरे देश में ऑरेंज मच्छरों के कारण फैल रहा है।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, आज गरीबों को राशन (Ration) मिल रहा है, इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या ये राशन 2017 के पहले भी मिलता था? सीएम ने कहा कि 2017 के पहले राशन नहीं मिलता क्योंकि तब अब्बाजान कहने वाले ही राशन हजम कर जाते थे। उन्होंने कहा कि आज इन गरीबों का राशन कोई हजम नहीं कर सकता, अगर कोई गरीबों का राशन हजम करेगा तो यह जेल जाएगा।
अगला लेख
फुटबॉल खेल रहे थे जंगली भालू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो