1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Rape victim commits suicide after drinking pesticide, accused arrested

दुष्कर्म पीड़िता ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rape victim
खरगोन (मध्यप्रदेश)। खरगोन जिले के महेश्वर थाना इलाके स्थित एक गांव में 16 वर्षीय एक बालिका ने अपने साथ हुए दुष्कर्म से व्यथित होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खरगोन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने रविवार को बताया कि बच्चू बुंदेला (28) ने 16 दिसंबर को नाबालिग लड़की से उस समय बलात्कार किया, जब वह महेश्वर हाट बाजार से अपने घर वापस लौट रही थी। इससे व्यथित होकर पीड़िता ने 19 दिसंबर को अपने घर में कीटनाशक पी ली। शनिवार को खरगोन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी बुंदेला के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ हुए बलात्कार की 19 दिसंबर को काकड़दा पुलिस चौकी और महेश्वर पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उस दिन शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

इसी बीच खरगोन पुलिस अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि मृत्यु पूर्व बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है।
अगला लेख
जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए यूनानी अपना रहे हैं शराब बनाने के पुराने तरीके