1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP CM Dr. Yadav expressed grief over Rameshwaram bus accident

MP CM डॉ. यादव ने रामेश्वरम बस दुर्घटना पर जताया दुख

Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मृत्यु हो गई है। 19 यात्री घायल हैं।
अगला लेख
देश में JN.1 के अब तक 1200 मामले, कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा