dharma sangrah
Sat, 22 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP Board Class 12th Results

MP Board 12th Results : कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम...

MP Board Class 12th Results
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्‍यप्रदेश की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार सुबह 10.30 बजे घोषित किए गए।

12वीं की अस्थाई प्रावीण्य सूची के अनुसार कला समूह में सीधी की अनुष्का जौहरी, विज्ञान (गणित) समूह में टीकमगढ़ के संयम जैन, वाणिज्य समूह में इंदौर की वंशिका आगीवाल, कृषि समूह में टीकमगढ़ के नितिन खारे, ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह में सीधी की शांति गुप्ता और विज्ञान (जीव) समूह में होशंगाबाद की राखी साहू प्रदेश भर में अव्वल हैं।
 
मंडल के मुताबिक ये प्रावीण्य सूची पूरी तरह अस्थाई हैं। पुनर्गणना के मामलों के निराकरण के बाद स्थाई सूची जारी की जाएगी।

मध्‍यप्रदेश में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च 2017 से शुरू होकर 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल 7 लाख 18 हजार 158 परीक्षार्थियों ने हायर सेकंडरी की परीक्षा दी थी।