सम्बंधित जानकारी
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : एक्टिव केस में देश में 16वें स्थान पर मध्यप्रदेश, 24 घंटे में सामने आए 830 नए मामले
- Weather update: मध्यप्रदेश के 20 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
- मध्यप्रदेश में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, शनिवार का लॉकडाउन खत्म
- राहुल गांधी ने कहा- आगे बड़ा तूफान आने वाला है...
- शिवपुरी में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया
गंगा के सहारे उपचुनाव की वैतरणी पार करने में जुटी कांग्रेस !
27 विधानसभा सीटों पर घर-घर गंगा जल बांटेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश उपचुनाव की सियासी जंग में अब गंगाजल की एंट्री हो गई है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस सभी 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर गंगा जल बांटने का अभियान शुरु करने जा रही है। गंगा जल बांटने के पीछे कांग्रेस का निशाना पार्टी से बगावत कर भाजपा के साथ जाने वाले नेता है।
अभियान के जरिए कांग्रेस, भाजपा की खरीद फरोख्त की सियासत को जनता के बीच बेनकाब करने की रणनीति पर काम कर ही है। गंगा जल बांटने के पीछे पार्टी की रणनीति लोगों की सहानुभूति हासिल कर पार्टी को सियासी माइलेज दिलाना है।
शुद्ध के लिए युद्ध नाम से चलने वाले इस सियासी अभियान में पार्टी घर-घर जाकर आधा लीटर गंगाजल बांटेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कांग्रेस सच्चाई के साथ खड़ी है और गंदी राजनीति करने वाले ऐसे हर व्यक्ति को सबक सिखाना है और वोटरों को इस गंदगी से दूर रखने के हर संभव प्रयास करना है।
वहीं शुद्धिकरण की इस सियासत पर अब सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को स्वयं का शुद्धिकरण अभियान चलाकर आत्मशुद्धि करना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मध्यप्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आने और फिर सारे वादे भूल जाने का पाप का शुद्धिकरण भी तो ज़रूरी है।
