सम्बंधित जानकारी
- Inside story: मध्यप्रदेश के उपचुनाव में घुटनों के बल बैठे शिवराज,जरूरी या मजबूरी ?
- राजनीति एवं राजनेताओं में संवेदनशीलता तथा कर्तव्यबोध अब भी शेष है
- मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
- उपचुनाव में कांग्रेस ने मेहगांव से हेमंत कटारे,बड़ा मलहरा से राम सिया भारती को दिया टिकट
- क्या आप जानते हैं कपूर के तेल के 8 करिश्माई फायदे?
मध्यप्रदेश के उपचुनाव में गंगाजल के बाद अब शैम्पेन की एंट्री !
नारियल लेकर चलता हूं,शैम्पेन की बोतल लेकर थोड़े ही चलता हूं : शिवराज
मध्यप्रदेश के उपचुनाव में गंगाजल,नारियल के बाद अब शैम्पेन की भी एंट्री हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल लेकर चलने वाले बयान पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा पलटवार किया है। शिवराज ने कहा कि वह सेवा के प्रतीक नारियल ही लेकर चलते है न कि शैम्पेन की बोतल ।
सीएम शिवराज ने कहा कि नारियल हमारी संस्कृति और संस्कार है,हर पवित्र कार्य के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है। हम जो विकास के काम करते है उससे इनको तकलीफ होती है और कुछ नहीं मिल रहा है तो कह रहे हैं कि नारियल लेकर चल रहे हैं। नारियल पवित्रता का प्रतीक है भगवान की पूजा करते हैं तब हम नारियल चढ़ाते हैं। नारियल सेवा का प्रतीक है, नारियल ही लेकर चलता हूं शैम्पेन की बोतल लेकर थोड़े ही चलता हूं।
सीएम शिवराज ने कहा कि नारियल हमारी संस्कृति और संस्कार है,हर पवित्र कार्य के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है। हम जो विकास के काम करते है उससे इनको तकलीफ होती है और कुछ नहीं मिल रहा है तो कह रहे हैं कि नारियल लेकर चल रहे हैं। नारियल पवित्रता का प्रतीक है भगवान की पूजा करते हैं तब हम नारियल चढ़ाते हैं। नारियल सेवा का प्रतीक है, नारियल ही लेकर चलता हूं शैम्पेन की बोतल लेकर थोड़े ही चलता हूं।
जैसे-जैसे उपचुनाव में प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज के उपचुनाव वाली सीटों पर तबाड़तोड़ लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि शिवराज दोनों जेबों में नारियल लेकर चलते हैं और जहां मौका मिल जाता हैं वहां फोड़ देते हैं।मध्यप्रदेश में विकासकार्य सम्पन्न हो रहे हैं, इससे कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द तो होगा ही। किसी भी कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व नारियल फोड़ना भारतीय संस्कृति में पवित्र माना गया है। मैं नारियल लेकर चलता हूँ, शैम्पेन की बोतल लेकर नहीं चलता हूँ।: सीएम श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/OK5xMoLVPl
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 10, 2020
वहीं शुक्रवार को सुवासरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घुटनों के बल झुकने को लेकर भी कमलनाथ ने तंज कसते हुए लिखा कि यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्ज़बाग़ ना दिखाये, झूठी घोषणाएँ ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे।यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्ज़बाग़ ना दिखाये, झूठी घोषणाएँ ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे, pic.twitter.com/5jYdsnQ1oL
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 10, 2020
मध्यप्रदेश में उपचुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत गंगाजल से हुई थी जब कांग्रेस ने पार्टी छोड़कर गए नेताओं को गद्दार बताते हुए गंगाजल से शुद्धि अभियान चलाया था। अभी जब चुनाव में काफी लंबा समय बाकी है तब आने वाले समय में यह जुबानी जंग और तेज होगी।
