भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज
भोपाल। राजधानी के गांधीनगर थाना इलाके में एक डॉक्टर ने अपनी पूर्व प्रेमिका जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद डॉक्टर ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे समय रहते फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल युवती और आरोपी डॉक्टर दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान डॉ. नवीन रोहेला के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती श्वेता ठाकुर उसकी गर्लफ्रेंड था। दोनों एक ही बैच में पढ़े हैं और करीब सात साल से रिलेशनशिप में थे।
मंगलवार को रात श्वेता अपने कजिन के साथ गांधीनगर स्थित फ्लैट पर थीं। इसी दौरान नवीन वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नवीन ने श्वेता पर फायर कर दिया। हमले में श्वेता घायल हो गईं। इसके बाद नवीन अपने फ्लैट पर पहुंचा और फांसी लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद की वजह, हमले के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित और आरोपी दोनों घायल है, इसलिए दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। हलांकि बताया जा रहा है कि पीड़ित श्वेता की सगाई कहीं और तय होने से नवीन नाराज चल रहा था। गुजरात की रहने वाले श्वेता दो दिन पहले ही भोपाल लौटी थी।

