1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh advice to Shivraj son Kartikeya

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

Digvijay Singh's advice to Shivraj's son Kartikeya
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आमने सामने आ गए है। कार्तिकेय में उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने उन्हें समझाइश दे दी है।

क्या कहा था कार्तिकेय सिंह चौहान?- बुधनी विधानसभा चुनाव की बागडोर संभाला रहे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भेंरूदा में चुनाव कार्यक्रम में कहा कांग्रेस जीती तो किसी के घर में एक भी ईंट नहीं लगेगी। कार्तिकेय ने मंच से  संभा को संबोधित करते हुए कहा कि "अगर 19-20 हुआ तो किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम कुल्हाड़ी क्यों मारें? अपनी पोलिंग में गड़बड़ी करके हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें? क्या हमको सीएम और मुख्यमंत्री के पास काम कराने नहीं जाना है। बताइये सरपंच जी, कैसे कराएंगे आप काम? अगर 19-20 हुआ तो नेताओं के पास काम कराने कौन सी सड़क लेकर जाओगे। अगर गलती से कांग्रेस विधायक जीत जाता है तो एक भी ईंट किसी के गांव में नहीं लगने वाली है।
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने दी नसीहत- कार्तिकेय के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान जी से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्य मंत्री रहा, लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया, आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के ज़िम्मेदारी सरपंच की होती है, ना की विधायक की और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। ये मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। जय सिया राम।’

गौतलब है कि कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी उपचुनाव को लेकर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की नामांकन सभा में भी कार्तिकेय ने मंच का संचालन करते हुए स्वागत भाषण दिया।।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित