• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP announced candidates for by-elections, Navya against Priyanka in Wayanad
Last Updated : शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (20:54 IST)

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

BJP announced candidates for by-elections
BJP announced candidates for by-elections: भाजपा ने झारखंड के साथ विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने केरल वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रियंका गांधी के मुकाबले नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित ‍कर दिए हैं। 
 
बुधनी से रमाकांत भार्गव : मध्य प्रदेश में भाजपा ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, अटकलों के विपरीत बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। बुधनी से पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को चुनाव लड़ाने की अटकलें थीं। हालांकि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के किसी भी सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यहां 9 सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा चुनाव आयोग ने की है, जबकि मिल्कीपुर सीट का मामला अधर में लटका हुआ है। 
BJP List
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी