1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress Save the Vote, Save the Nation campaign in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Gyanesh Kumar
भोपाल। देशभर में मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी आगामी 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक पूरे देश के गांवों में चौपाल लगाने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को उनके वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची से कटे नामों को वापस जुड़वाना है।

क्या है कांग्रेस का अभियान?- वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ और गांव में चौपाल आयोजित करेंगे। वहां ग्रामीणों को मतदाता सूची दिखाई जाएगी ताकि वे जांच कर सकें कि कहीं उनका या उनके परिवार का नाम दुर्भावनापूर्ण तरीके से काट तो नहीं दिया गया है। जिन भी वैध मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिलेंगे, वोट रक्षक उनके दस्तावेज़ एकत्र कर नाम दोबारा जुड़वाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष पर्चे और प्रचार सामग्रियां बांटी जाएंगी, जिनमें वोट चोरी के तरीकों और उससे बचने के उपायों की जानकारी होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने कहा कि वोट चोरी को लेकर अब अभियान रूकने  वाले नहीं है। मध्य प्रदेश के सभी गांव में कांग्रेस वोट चोरी के मामले को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी। विपक्ष ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा की मांग कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार लोकतंत्र के षड्यंत्रकारियों को बचाने में लगी है। मामले पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने कहां की कांग्रेस के इस अभियान से आपत्ति नहीं है। लेकिन कांग्रेस गांव गांव तक नहीं बल्कि शहरों में भी सिमट चुकी है लिहाजा इस अभियान पर ही कई संशय खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठ और भ्रम की राजनीति करती है। जनता के बीच खोए जन आधार को खोजने के लिए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-गांवों में एक महीने तक चलने वाले इस सघन अभियान के बीच और उसके बाद कांग्रेस दो बड़े शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है। 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए की बड़ी रैली दिल्ली में होगी।  अभियान के समर्थन में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की एक विशाल संयुक्त रैली आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आगामी 25 और 26 नवंबर को दिल्ली चलो यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान के समापन पर संविधान दिवस के अवसर पर देशभर से कार्यकर्ताओं की दिल्ली चलो यात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली में होने वाले इन कार्यक्रमों की लेकर मध्य प्रदेश से बड़ी तैयारी कांग्रेस कर रही है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने