1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur objected to Ajan

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अजान पर आपत्ति, कहा नींद खराब होने के साथ भंग होती साधना

Bhopal
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। राजधानी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अजान की आवाज से सुबह की नींद खराब होती है और साधु-संतों की साधना भी भंग होती है।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि सुबह पांच बजे से बहुत जोर-जोर से आवाज आती है और सबकी नींद खराब होती है। अजान की आवाज से ऐसे मरीज जो रात भर परेशानियों के चलते सो नहीं पाते है जब वह सुबह सोते है तब तेज आवास से उनकी नींद खराब होती है और उनको परेशानी होती है। इसके साथ सुबह से आने वाली आवाज से परेशानी होने के साथ-साथ साधु संतों और हमारी साधना भी भंग होती है क्यों वहीं समय हमारी पूजा-पाठ का होता है।
 
इससे पहले मस्जिदों से आने वाली अजान को लेकर इससे पहले मशूहर सिंगर सोनू निगम ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लाऊडस्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति ने भी मस्जिदों से आने वाली अजान से नींद खराब होने की बात कहीं थी। इसको लेकर उन्होंने इलाहाबाद के कलेक्टर को पत्र भी लिखा था। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
कनाडा की महिला बनी जलवायु परिवर्तन से बीमार पड़ने वाली दुनिया की पहली मरीज