1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Aakash Tripathi becomes Indore commissioner

आकाश त्रिपाठी इंदौर के संभागायुक्त बने, वीके सिंह डीजीपी

Aakash Tripathi
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आकाश त्रिपाठी को इंदौर संभाग आयुक्त पदस्थ किया है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार त्रिपाठी अभी तक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के प्रबंध संचालक का दायित्व संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इंदौर संभाग आयुक्त पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। उनकी सेवाएं ऊर्जा विभाग से वापस ले ली गई हैं।
 
वीके सिंह को मध्यप्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया है जबकि ऋषि कुमार शुक्ला पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बने।
अगला लेख
जेट एयरवेज के तीन और विमान खड़े किए गए, 20 उड़ानें रद्द