Lunar eclipse and zodiac signs 2025: 14 मार्च 2025 को सुबह 09:29 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। भारत में यह नजर नहीं आएगा परंतु इसका प्रभाव संपूर्ण धरती पर रहेगा। राशियों पर भी इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव प्रभाव देखने को मिलेगा। इसी दिन भारत में होली का त्योहार भी मनाया जाएगा।
1. मेष राशि: इस ग्रहण का आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ सकता है। यह आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव और उलझन पैदा कर सकता है। जीवन में अशांति ला सकता है। मन की शांति में कमी आ सकती है, लेकिन यह समय आत्म-निरीक्षण और व्यक्तिगत विकास का भी है। पारिवारिक जीवन में विवाद से बचकर रहें।
2. वृष राशि: आपके लिए यह चंद्र ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन कर सकता है। फालतू के खर्चों से बचकर रहें। निवेश करते वक्त सावधानी रखें। मन की सेहत के साथ ही तन की सेहत पर भी ध्यान दें। हालांकि आप पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव मिलाजुला रहेगा।
3. मिथुन राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको हर कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद के चलते तनाव हो सकता है या किसी छोटी बात पर बोलचाल बंद हो सकती है। कारोबारी भी सतर्कता से कम लें वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। कोई पुराना विवाद परेशान कर सकता है। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें यानी खानपान पर ध्यान दें।
4. कर्क राशि: यह चंद्र ग्रहण आपके लिए एक नई दिशा और नए अवसर लेकर आया है। हालांकि रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना भी है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य पर ही फोकस रखें। बेहतर होगा कि आप फालतू के खर्चों से भी बचकर रहें। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा भी साबित हो सकता है।
5. सिंह राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार का निर्णय लेते वक्त 10 बार सोच लें। वर्ना बाद में पछतावा हो सकता है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। परिवारिक माहौल भी तनाव भरा रह सकता है। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में फालतू धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लें
6. कन्या राशि: यह ग्रहण आपके मान सम्मान पर और आपकी सामाजिक स्थिति पर असर डाल सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्तों में तनाव हो सकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेते वक्त सोच-समझ कर निर्णय लें। वाद विवाद से बचकर रहें।
7. तुला राशि: आपकी राशि पर भी चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रह सकता है। कारोबारी है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा। घर परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। किसी भी सदस्य का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी।
8. वृश्चिक राशि: चंद्र ग्रहण आपके करियर और पेशेवर जीवन में बदलाव ला सकता है। कामकाजी दबाव बढ़ सकता है, लेकिन यह समय आपके आत्मविश्वास को मजबूत करने का है।
9. धनु राशि: यह ग्रहण आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। सावधान रहें और कामकाजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
10. मकर राशि: चंद्र ग्रहण आपके पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव ला सकता है। वैवाहिक जीवन और परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपसे जुड़ी समस्याओं के समाधान में धैर्य रखें।
11. कुम्भ राशि: यह ग्रहण आपके लिए एक अच्छा समय हो सकता है क्योंकि आप अपनी भावनाओं और मानसिक स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं। इस समय का सही उपयोग करें, खासकर वित्तीय मामलों में।
12. मीन राशि: चंद्र ग्रहण आपके व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और जीवन में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करें।