1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. लव-मंत्र : रिश्तों में बनी रहे ताजगी

लव-मंत्र : रिश्तों में बनी रहे ताजगी

वसुधा पळसुले

प्यार
विवाह के समय लिए जाने वाले सात फेरे, सात जन्मों तक का सफर साथ-साथ तय करने का वचन दिलवाते हैं। विवाह का यह सुखद बंधन मात्र अग्नि के इर्द-गिर्द घूमने की औपचारिकता नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ कुछ अनकही, अनलिखी बातों का प्रण लेना भी होता है जिसमें जीवन संघर्ष में, सुख-दुःख में साथ निभाने की, समर्पण से एक-दूसरे का सम्मान करने की, आपस की भावनाओं को समझने की, सबसे महत्वपूर्ण अपने-अपने अहं को त्याग 'मैं-तू' का वाद छोड़ 'हम' शब्द को आत्मसात करने की आवश्यकता होती है।

FILE


सात जन्मों के सफर का फलसफा पहले ही जनम में बोझ न बन बैठे, रिश्तों में बिखराव न आए व संबंध सतत ऊर्जावान बने रहें, इसलिए निम्न बातों की एहतियात बरतना आवश्यक है।

अगले पेज पर : प्रेम ही सर्वोपरि है


* प्रेम को सर्वोपरि समझ उस पर किसी चीज को हावी न होने दें।

WD



* यदि संभव हो तो दूसरे की आदतों व व्यवहार से समझौता करने की कोशिश करें।

WD



* कभी-कभी स्वयं की गलती मानने का बड़प्पन भी दिखाएँ। एक-दूसरे के दोषों को नजरअंदाज करना भी सीखें।

WD



* अपने साथी के गुणों की कद्र करें। छोटे-छोटे कार्यों की प्रशंसा कर प्रोत्साहन बढ़ाएँ।

WD



* हर समस्या का समाधान चर्चा से ढूँढें।

WD


* एक-दूसरे से व्यर्थ की अपेक्षा कम करें।


WD

* अपने साथी की दूसरे किसी से कभी तुलना न करें। एक-दूजे पर भरपूर विश्वास करें। आपसी प्यार व आकर्षण में कमी न आने दें। प्यार में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र यथासंभव घटाकर फिर प्रेम से एक होना ही सफल वैवाहिक जीवन का राज है-