लव टिप्स : जानिए, आखिर लड़कियां चाहती क्या हैं?
दिल की बात कहीं लब पे ना आ जाए .....
'प्यार' वो खूबसूरत एहसास है जिसे बयां करने के लिए जुबां की जरुरत नहीं होती। दिल की धड़कनों की चाहत तो नजरों और इशारों से ही पता चल जाती है लेकिन एक लड़की के नजरिए से देखें, तो उसके लिए इजहार-ए-मोहब्बत कर पाना बेहद मुश्किल होता है।
FILE |
दरअसल ये लड़कियों का कुदरती स्वभाव होता है कि जो दिल में है उसे जुबां पर लाने में उन्हें काफी वक्त और प्रयास लगते हैं लेकिन बहुत सी ऐसी बातें है जिसकी चाहत लगभग हर लड़की को होती है लेकिन वो खुद इन्हें अपनी जुबां से कभी नहीं कहती। लड़कों की मुश्किल होती है कि बिना कहे वो कैसे जाने कि आपके प्यार को किस बात की चाहत है? कई बार तो अनजाने में किया गया कोई काम या बात बड़ी समस्या का रुप ले लेती है। ऐसे में लड़कों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि एक लड़की आखिर चाहती क्या है?
तो चलिए इसमें हम आपकी मदद किए देते हैं और आपको बता देते हैं कि एक लड़की आखिर आपसे क्या चाहती है?
अगले पेज पर : भरोसा प्यार का
अपने प्यार पर पूरा भरोसा
हर लड़की के दिल में ये चाहत होती है कि दुनिया में कोई तो हो, जिस पर वह पूरी तरह से भरोसा कर सके। यह विश्वास कि उसका साथी हर मुश्किल और हर परिस्थिति में उसका साथ देगा। दुनिया में उसे सबसे ज्यादा प्यार करेगा।

