लव टिप्स : इशारों-इशारों में दिल लेने वाले...
इश्क में इशारों से बयां हो, हाल-ए-दिल
इश्क की जुबां, बिन कहे हो बयां
नजर ही नजर में हो गए, दिल पर हल्के-हल्के वार,
इशारों ही इशारों में चढ़ गया, जालिम प्यार का बुखार।
FILE |
वैसे तो मन की कोई भी भावना व्यक्त करने के लिए जुबान और भाषा की जरूरत नहीं होती, लेकिन जब मामला इश्क का हो, तो इशारों की भूमिका कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण हो जाती है। प्यार की शुरूआत से लेकर उसकी संपूर्णता तक हर कदम पर इशारे समझना बेहद जरुरी हैं क्योंकि मोहब्बत में इशारों से इकरार भी होता है और इंकार भी।
अक्सर पहली बार प्यार का इजहार भी इशारों से ही होता है। हालांकि कई बार इशारों में इंकार का मतलब भी इकरार ही होता है और इकरार का मतलब हाल-ए-दिल का इजहार। इसलिए प्यार में सही तरीके से इशारों की भाषा समझना बेहद आवश्यक है वरना जरा-सी चूक हुई, कि प्रेम-कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म भी हो सकती है।
अगले पेज पर : तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती
जब चेहरे से नजर न हटे

