ऑफिस में रोमांस चलेगा, पर रोमांस का ऑफिस नहीं
ऑफिस में रोमांस : कितना सही, कितना गलत
- नरेन्द्र कुमार
FILE |
अब से लगभग 15 बरस पहले ऑफिस प्रेम के कारण ट्रांसफर या नौकरी छोड़ने की नौबत आ जाती थी। लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं। मगर इसका अर्थ यह नहीं है कि सब कुछ खुल्लम-खुल्ला हो रहा है। आपके दफ्तर के जो साथी प्रेम की पींगें ले रहे हैं वे सब कुछ छिपते-छिपाते करना चाहते हैं लेकिन कहते हैं कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता।
आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तरों खासकर कॉल सेंटर्स में जितने लड़के काम करते हैं तकरीबन उतनी ही लड़कियां भी नौकरी करती हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक एक-दूसरे का साथ होने का स्वाभाविक नतीजा दोस्ती है।
एक सर्वे के अनुसार 58 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे ऑफिस प्रेम में या तो शामिल रहे हैं या ऐसा करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अन्य दस प्रतिशत ने कहा कि वे फिलहाल ऑफिस प्रेम की गिरफ्त में हैं।

