• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. प्रेम गुरु
  4. partners mental health affecting relationship
Written By

पार्टनर की मेंटल हेल्थ कर सकती है relationship को प्रभावित, जानिए कैसे करें सपोर्ट

Relationship Advice
एक हेल्दी और रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए दोनों पार्टनर में सामान अंडरस्टैंडिंग होना बहुत ज़रूरी है। रिलेशनशिप में छोटे-मोटे लड़ाई झगडे होना एक आम बात है। पर कई रिलेशनशिप में लड़ाई काफी हद तक बढ़ जाती है। इसका दूसरा कारण आपके पार्टनर की मेंटल हेल्थ भी हो सकती है। आज के समय में मेंटल हेल्थ की समस्या काफी बढ़ गई है। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण आज के समय की लाइफस्टाइल का है। चलिए जानते हैं कि कैसे पार्टनर की मेंटल हेल्थ आपके रिलेशनशिप को प्रभावित करती है और कैसे आप अपने पार्टनर को सपोर्ट कर सकते हैं। 
 
कैसे करती है पार्टनर की मेंटल हेल्थ रिलेशनशिप को प्रभावित
 
1. कम्युनिकेशन: एक अच्छी रिलेशनशिप के लिए बेहतर कम्युनिकेशन का होना बहुत ज़रूरी है। ज़्यादा स्ट्रेस या टेंशन के कारण रिलेशनशिप में कई बार कम्युनिकेशन गैप आ जाता है। कई बार आपका पार्टनर अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने पार्टनर के मूड को समझना ज़रूरी है। आप अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुने और एडवाइस से ज़्यादा उन्हें इमोशनल सपोर्ट दें। साथ ही आप उनके लिए क्या फील करते हैं और आपको उनकी क्या बातें अच्छी लगती हैं, आप ये सब उन्हें दुबारा रिमाइंड करवाएं।
 
2. डेली लाइफ प्रभावित: पार्टनर की मेंटल हेल्थ ठीक न होने से आपकी डेली लाइफ भी प्रभावित होती है। आपका पार्टनर नेगेटिव फीलिंग या स्ट्रेस से बचने के लिए आपको खुद से दूर कर सकता है। साथ ही स्ट्रेस के कारण भूक ज़्यादा या कम लगने की समस्या हो सकती है। मेंटल हेल्थ खराब होने के कारण आपके पार्टनर में ध्यान लगाने की श्रमता भी कम होती है। इस स्थिति में आप अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। अगर आपके पार्टनर का मूड खराब है तो अपना मूड ठीक रखें और समझदारी से काम करें। 
 
3. ज़िम्मेदारियों की टेंशन: अक्सर अधिक स्ट्रेस होने के कारण हमे हमारी आस-पास की ज़िम्मेदारियों का बर्डन लगने लगता है। कई बार आपका पार्टनर ज़िम्मेदारियों के कारण बहुत अधिक टेंस हो सकता है। इस स्थिति में आप अपने पार्टनर के साथ योग, मैडिटेशन या कोई थेरेपी सेशन कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने पार्टनर से इस टेंशन के बारे में बात करना ज़रूरी है। ऐसी स्थिति में आपको अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देने से ज़्यादा उसके साथ रहना ज़रूरी है।
 
4. इंटिमेसी प्रभावित होना: इंटिमेसी रिलेशनशिप को और बेहतर बनाती है। साथ ही रिलेशनशिप में इंटिमेसी होना ज़रूरी भी होता है। मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के कारण आपका पार्टनर इंटिमेसी के लिए आपको मना भी कर सकता  है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को फाॅर्स न करें और उनकी बातों को समझें। इंटिमेसी से ज़्यादा आपके पार्टनर को सही गाइडेंस की ज़रूरत है। आप उनकी बातों को समझकर और उनका साथ देकर भी अपने पार्टनर का मूड लिफ्ट कर सकते हैं।
 
5. किसी बड़े की सलाह लें: अगर मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के कारण आके रिलेशनशिप में ज़्यादा समस्या आती है तो आपको किसी बड़े या रिलेशनशिप कॉउंसलर की मदद लेनी चाहिए। किसी बड़े या प्रोफेशनल के गाइडेंस से आपकी रिलेशनशिप बेहतर हो सकती है। परिस्थिति ज़्यादा गंभीर होने पर किसी बड़े की राय ही बेहतर ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें
Live in relation में हैं तो ध्यान रखें ये 10 सावधानियां