काली मिट्टी का लेप है आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद
Black Soil Benefits for Skin
1. सॉफ्ट स्किन: काली मिट्टी में कई मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। काली मिट्टी के फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा से डेड स्किन साफ होती है जिससे आपकी त्वचा कोमल बनती है। साथ ही काली मिट्टी आपकी त्वचा को नमी भी प्रदान करती है जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती।
2. टाइट स्किन: अगर आप लटकी हुई त्वचा से परेशान हैं तो आपको काली मिट्टी का फेस पाक ज़रूर ट्राई करना चाहिए। काली मिट्टी में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी होती है जो आपकी त्वचा को टाइट करने में मदद करती है। आप काली मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं।
3. एक्ने से राहत: अगर आपकोक्ल्पोर्प्रे एक्ने की समस्या है तो आपको काली मिट्टी ज़रूर इस्तेमाल करनी चाहिए। काली मिट्टी की मदद से आपकी स्किन से excessive oil कम होता है जिससे आपकी त्वचा में एक्ने की समस्या नहीं होती है। नियमित रूप से काली मिट्टी के इस्तेमाल से आप एक्ने की समस्या को कम कर सकते हैं।
4. जलन से राहत: कई लोगों को चेहरे पर जलन, लालपन या खुजली की समस्या होती है। काली मिट्टी आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। साथ ही इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है जो आपको जलन से राहत देती है। आयुर्वेद में काली मिट्टी को चोट के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
5. पोरस होते हैं कम: अगर आपको ओपन पोरस की समस्या है तो काली मिट्टी आपको इस समस्या से राहत दे सकती है। काली मिट्टी की मदद से आप अपने पोरस को कम कर सकते हैं। साथ ही ये आपके पोरस से जमी हुई गंदगी को भी आसानी से साफ़ करती है।
कैसे करें काली मिट्टी का इस्तेमाल
आप काली मिट्टी को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं...
- थोड़ी सी काली मिट्टी में 1-2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को साधारण पानी से धो लें।
- आप काली मिट्टी में 1-2 चम्मच दूध भी मिला सकते हैं और कुछ देर बाद साधारण पानी से धो लें।
- साथ ही काली मिट्टी को साधारण पानी के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
