1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

कांग्रेस से अलग होना भूल-लालू

लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2009 में करारी मात से आहत लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस से अलग होकर हमने भूल की है।

लालू ने कहा कि हम दिल्ली जाएँगे और वहाँ रामविलास पासवान और मुलायमसिंह के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

यह पूछने पर कि कांग्रेस को अब उनकी जरूरत नहीं रही तो लालू ने कहा कि कांग्रेस को जरूरत होगी तो वह समझे। हम पचड़े में नहीं फँसते।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें