1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sunny Deol Gurdaspur BJP Ticket

सनी देओल को गुरदासपुर से मिला BJP का टिकट

Sunny Deol
नई दिल्ली। भाजपा ने मशहूर बॉलीवुड कलाकार सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है जबकि होशियारपुर (सु.) सीट से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट काटकर सोम प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया है।
 
भाजपा ने अपनी 26वीं सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने सनी देओल को गुरदासपुर से और सोम प्रकाश को होशियारपुर (सु.) से टिकट देने के साथ ही किरण खेर को चंडीगढ़ सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
सनी देओल ने मंगलवार दोपहर बाद यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की पंजाब के इकाई के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने देओल का पार्टी में स्वागत किया।
 
गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं। करीब दो साल पहले खन्ना का निधन हो गया था और उसके बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ जीत गए थे। 
 
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ को कांग्रेस ने दोबारा टिकट दिया है। देओल के भाजपा उम्मीदवार बनने से इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
अगला लेख
Maruti Alto 800 : मारुति ने लांच किया अपनी सबसे सस्ती कार का नया मॉडल, ये हैं खूबियां