1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Congress Punjab Congress candidate

कांग्रेस उम्मीदवार के पास 131 करोड़ रुपए की संपत्ति, नकदी सिर्फ 4 हजार रुपए

Congress
चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केवल ढिल्लन के पास सिर्फ 4 हजार रुपए नकद हैं। हालांकि उनके बैंक खाते में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हैं और कुल संपत्ति 131 करोड़ रुपए की है। केवल द्वारा बुधवार को दाखिल नामांकन-पत्र में यह बात सामने आई है।
 
ढिल्लन (68) का मुकाबला आम आदमी पार्टी के मौजूदा सांसद भगवंत मान और अकाली दल के परमिंदर सिंह ढींढसा से हैं। ढींढसा लेहड़ा से विधायक और पूर्व वित्त मंत्री हैं।
 
ढिल्लन के हलफनामे के अनुसार वे 1970 से बरनाला कॉलेज से स्नातक हैं और उनके पास 23 लाख की कीमत वाली लेक्सस कार है।
अगला लेख
प्रियंका गांधी के काफिले गाड़ी से कुचल कर महिला सिपाही घायल