1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Weather Forecast could play a spoilsport in INDvsWI final clash

बैंगलूरू में बेहतरीन समापन के बीच बारिश का साया, अभ्यास सत्र भी रद्द

India
INDvsWI भारत बनाम वेस्टइंडीज के पांचवे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जहां प्रशंसक अंतिम ओवर तक के मुकाबले के सपने सजाए हैं वहां काले बादलों का कुछ अलग ही इरादा लगता है। बैंगलुरू में बारिश शनिवार के दिन मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि टीमों के लिए जरूरी अभ्यास सत्र आज बारिश के कारण रद्द करना पड़ा, हालांकि इंडीज भी अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाई लेकिन मेजबान टीम पर सीरीज जीतने का ज्यादा दबाव है।

मौसम विभाग की मानें तो कल भी हालात ठीक नहीं है। शाम 5 बजे 66 प्रतिशत बारिश के आसार है तो 6 बजे 68 प्रतिशत। मैच की शुरुआत 7 बजे 69 प्रतिशत  बारिश के आसार है। 8 और 9 बजे यह आंकड़ा 70 प्रतिशत तक जा रहा है। वहीं 10 बजे 69 प्रतिशत पर यह आंकड़ा टिका हुआ है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में बारिश और आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। दोनों टीमों के बीच चल रही यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर है।

भारतीय मौसम विभाग ने कल बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर और शाम के समय बारिश की काफी संभावना है, जिसमें मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम सात बजे भी शामिल है। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है, खेल में रुकावट आ सकती है या ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है, जो सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के लिए एक चुनौती बन सकता है।

हालांकि, अगर बारिश कम समय के लिए होती है, तो स्टेडियम का खास ड्रेनेज सिस्टम देरी को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। मैदान में एक ऐसा ड्रेनेज सिस्टम लगा है जो पानी को तेजी से बाहर निकाल देता है, जिससे बारिश के बाद खेल का मैदान जल्दी तैयार हो जाता है। इस सिस्टम की कामयाबी बारिश की तीव्रता और उसके देर तक चलने पर निर्भर करेगी।

पांच मैचों की इस सीरीज में मौसम की यह चिंता ऐसे अहम मोड़ पर आई है, जब वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 में भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है। शाई होप के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने सीरीज को निर्णायक मुकाबले तक पहुंचा दिया है, जहां अब सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों को जीत की जरूरत है।

लगातार बारिश होने पर खेल का समय कम हो सकता है, जिससे ग्राउंड स्टाफ के सामने पूरे मैच के लिए आउटफील्ड को तैयार करने की चुनौती होगी। शाम के समय ओस पड़ने की संभावना भी टीमों की रणनीति को प्रभावित कर सकती है, खासकर टॉस के समय उनके फैसलों पर-कि वे पहले बल्लेबाजी करेंगे या गेंदबाजी।

भारत के लिये समस्या शीर्ष क्रम से शुरू होती है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अभी तक तीन अर्धशतक जमाये हैं लेकिन सलामी जोड़ी के रूप में उनका योगदान 29, 42, 7 और 60 रहा है।ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे । लखनऊ में पहले टी20 में 102 रन बनाने के बाद श्रेयस ने अगले तीन मैचों में 40, 1 और 16 रन बनाये । यहां हारने से बतौर कप्तान श्रेयस की छवि को ठेस पहुंचेगी।

तीसरे नंबर पर ईशान ने 43, 37 और छह रन बनाये हैं। वहीं धीर की पारियां 4, 10 और 0 की रही है।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाती है। इस मैदान पर हालांकि अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है।पिछले मैच में कंधे की चोट का शिकार हुए अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के लिये कप्तान शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड 261 और 221 रन बना चुके हैं और श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष दो स्थानों पर हैं।वहीं पहले दो टी-20 मैचों में पिटने वाली कैरिबियाई गेंदबाजी ने पिछले दो मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजी को परेशानी में डाला है वह भी तेज शरुआत मिलने के बाद इससे टीम के गेंदबाजों को आत्मविश्वास मिला है।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

समय:-शाम 7:00 बजे

कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियो हॉटस्टार पर
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
अगले महीने शुरु होगा क्रिकेट का चौथा फॉर्मेट, क्या है यह टेस्ट ट्वेंटी?