1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly pulls up test team for playing makeshift spinner

सौरव गांगुली ने काम चलाऊ स्पिनर चलाने पर की भारतीय टेस्ट टीम की आलोचना

India
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान सौरव गांगुली ने स्पिन विकल्पों की कमी की आलोचना की। मानव सुतार और कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि सपाट पिचों पर टेस्ट जीतने के लिये शीर्ष स्पिनर की जरूरत होती है।

भारतीय टीम वेलिंगटन में खेले गए पांचवें दिन ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच छठे विकेट की साझेदारी नहीं तोड़ सकी। कीवी बल्लेबाजों ने पांचवें दिन क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की।पांचवे दिन पिच धीमी हुई लेकिन वॉशिंगटन सुंदर सामने वाले दोनों दाहिने हाथ के बल्लेबाजों को मुश्किल में नहीं डाल सके। उन्होंने 35 ओवर में 65 रन दिए और सिर्फ डेवॉन कॉन्वे का विकेट लेने में सफल रहे।
गांगुली ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारत ने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया। सफेद गेंद से और अब लाल गेंद से भी। बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया लेकिन विदेश में टेस्ट मैच जीतने के लिये सपाट पिचों पर एक अच्छे स्पिनर की जरूरत होती है।’उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में यह जरूरी है। वॉशिंगटन सुंदर हरफनमौला के तौर पर खेल सकते हैं लेकिन कुलदीप यादव या मानव सुतार कहां हैं।’’

कुलदीप शुरुआत में टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन दो मैचों की श्रृंखला से पहले बायें हाथ के कलाई के इस स्पिनर की जगह गुरनूर बरार को शामिल कर लिया गया।तीन टेस्ट में 23 विकेट ले चुके सुतार को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम में एकमात्र स्पिनर सुंदर हैं।कुलदीप यादव टेस्ट क्रिकेट में अभी तक भारत के सबसे शीर्ष स्पिनर हैं।

पिछले साल कुलदीप यादव इंग्लैंड के दौरे पर पांचो मैच में बैंच पर बैठे थे इसके बाद उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिना जो उन्होंने भुनाया। घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन औसत से ऊपर ही था। लेकिन करीब एक साल बाद लाल गेंद की क्रिकेट में उनकी वापसी वैसी नहीं हुई है जैसे कि होनी चाहिए थी।

गॉल टेस्ट में पांचवें दिन की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी थी और कुलदीप यादव इसका फायदा उठा सकते थे। लेकिन उन्होंने 11 ओवर में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में भी वह बेअसर ही थे। उन्होंने पहली पारी में श्रीलंका एकादश के खिलाफ 18 ओवर में 76 रन देकर सिर्फ 2 विकेट ही लिए थे। उनके इस प्रदर्शन से कप्तान केएल राहुल ने उनको दूसरी पारी के लिए गेंद ही नहीं थमाई। हालांकि इसकी आलोचना हुई लेकिन राहुल अपनी जगह पर सही भी थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
4 गेंदों पर 4 विकेट, SMAT डेब्यू पर इस गेंदबाज ने मचाया तहलका (Video)