1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian and Pakistan players involved in heated arguments

हर्षित राणा से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, कई बार छिड़ी मैच में जुबानी जंग

INDvsPAK
कतर के दोहा में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में खिलाड़ियों का तापमान उच्च स्तर पर रहा। शुरुआत से ही टीमों के बीच में जुबानी जंग चलती रही जो अंत तक जारी रही। हाल ही में भारतीय टीम ने अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी जिसकी आलोचना और प्रशंसा दोनों हुई थी।

कल के मैच में ऐसे दृश्य शुरुआत से कुछ ज्यादा देर तक के लिए दिखे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरु की और तूफानी शुरुआत करी। एक समय टीम के 3 ओवर में 40 रन थे। अँतराष्ट्रीय पदार्पण कर चुके हर्षित राणा 3 ओवरों में 35 रन दे चुके थे जो उनको बहुत चुभा।

शुरुआत में हर्षित राणा पाक बल्लेबाजों से उलझे

सलामी बल्लेबाज माज सदाकत (59 रन) और शमील हुसैन (33 रन) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 66 रन जोड़कर पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई।
हालांकि हर्षित राणा के साथ कुछ देर तक हुई बहस के बाद हुसैन का ध्यान भटक गया और वह जल्द ही आउट हो गए। आयुष बडोनी की गेंद पर राणा ने उनका कैच लिया। कैच लेकर राणा ने उनको पवैलियन की राह दिखाई। लेकिन हर्षित राणा का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ,  हर गेंद के बाद बल्लेबाज को उकसा रहे थे। राणा ने जल्द ही रोहेल नजीर (शून्य) को भी आउट कर दिया जिससे पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 67 रन हो गया।इसके बाद हसन नवाज पर भी उन्होंने शब्दों के बाण चलाए। लेकिन नवाज ने तेवर दिखाए और फिर शॉट्स भी।
वैभव सूर्यवंशी को भला बुरा कहा सुफियान ने, अभिषेक ने किया बीच बचाव

अब स्लेजिंग की बारी पाक खेमे में थी। वैभव सूर्यवंशी रन बनाने के लिए जूझते रहे और आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे। तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से चौका लगाने के बाद युवा बल्लेबाज ने फिर वैसा ही शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में चली गई और डीप में अब्दुल समद ने आसान कैच लपक लिया। फील्डर सूफियान मुकिम सहित कुछ पाक खिलाड़ियों ने वैभव संग स्लेजिंग करने की कोशिश की लेकिन अभिषेक शर्मा ने बीच बचाव किया।
हर्षित राणा से किया पाक खिलाड़ियों ने हिसाब चुकता, तिलक ने किया बचाव

लगातार गिर रहे विकेटों के बीच सभी को हर्षित राणा के क्रीज पर आने का इंतजार था जिन्होंने शुरुआत में जुबानी जंग शुरु की थी। जरूरी रन गति के दबाव में उन्होंने रंधावा की गेंद को लेग साइड में सीमा पार कराने की कोशिश की लेकिन डीप में युसुफ द्वारा कैच आउट हो गए। अपना खाता ना खोल पाए हर्षित से हिसाब चुकता करने का इससे बेहतर मौका पाक खिलाड़ियों को नहीं मिलने वाला था। गेंदबाज ने हर्षित को कुछ भला बुरा कहा लेकिन तिलक वर्मा ने आकर बीच बचाव किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
WTC Points table में भारत और न्यूजीलैंड को हुआ ड्रॉ से नुकसान, लेकिन किसका ज्यादा ?