दोहरा ODI शतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज, ब्रुक ने पलट दी इतिहास की बुक
ENGvsSl पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम में हैरी ब्रूक ने एक बार फिर बता दिया कि उनको पाकिस्तान के स्टेडियम खासे पसंद है। श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
हैरी ब्रूक इंग्लैंड की ओर से ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया हो इसके अलावा यह एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक भी है। वह पारी की अंतिम गेंद पर लियानगे द्वारा आउट हुए।
शुरुआत में हैरी ब्रूक ने 60 गेंदों में सिर्फ 75 रन बनाए थे लेकिन अगली 56 गेंदों पर उन्होंने 127 रन बनाकर दोहरा शतक ठोक दिया। मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर मुसीबत मोल ले ली जब हर अंग्रेज बल्लेबाज बल्ला भांजने लगा। सिर्फ 29 रन बनाने वाले बेन डकेट ही अर्धशतक नहीं लगा पाए अन्यथा सभी बल्लेबाजों ने कम से कम अर्धशतक लगाए।

टॉम बैंटन ने 51 गेंदों में 50 रन बनाए। जो रूट ने 66 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके अलावा अंत तक नाबाद रहने वाले विल जैक्स ने 30 गेंदों में 66 रन बनाकर इंग्लैंड को 429 रनों तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालागे ने 10 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट लिए।First England player to score a double century in ODIs Harry Brook with a scintillating effort against Sri Lanka : https://t.co/M0k2qBIEay https://t.co/b8Rx7vcrS0
— ICC (@ICC) October 22, 2026