श्रीलंका ने इस विकेटकीपर को चुना अपना ऑल फॉर्मेट कप्तान
भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में चोटिल होकर बाहर हो गए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के अगले टेस्ट कप्तान होंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से टेस्ट कप्तान का पद छोड़ दिया जिसके बाद कुसल मेंडिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की श्रृंखला कप्तान के रूप में मेंडिस की पहली श्रृंखला होगी। मेंडिस पहले ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और T20I अंतरराष्ट्रीय टीम की अगुआई कर रहे हैं।
श्रीलंका के लिए 31 वर्षीय मेंडिस ने 75 टेस्ट सहित कुल 343 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।अब उनको लाग गेंद की क्रिकेट की जिम्मेदारी भी दी गई है। चोट से पहले मेंडिंस का बल्ले से फॉर्म ठीक नहीं रहा। टीम ने ना केवल भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से गंवाई बल्कि वेस्टइंडीज से भी एक मैच हारा। ऐसे में श्रीलंका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
उन्होंने चयन समिति को लिखे पत्र में कहा , मेरा मानना है कि अब बागडोर अगली पीढी को सौंपी जानी चाहिये।श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में योगदान के लिये धनंजय को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा , श्रीलंका क्रिकेट उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देता है और बतौर कप्तान योगदान के लिये धन्यवाद भी।

डिसिल्वा ने पद छोड़ते हुए कहा था कि अब अगली पीढी को बागडोर सौंपने का समय आ गया है।अपने करियर में 69 टेस्ट खेलकर 13 शतक समेत 4400 से अधिक रन बनाने वाले 35 वर्ष के धनंजय बतौर खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तान बने डिसिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।JUST IN: Kusal Mendis has been appointed Sri Lanka Test captain after Dhananjaya de Silva stepped down from the role His first assignment in charge will be the two-match series against Pakistan in November https://t.co/CgumENmZh0
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026