1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Dhananjaya de Silva steps down from test captaincy

भारत से टेस्ट सीरीज हारने वाले श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

Dhananjaya de Silva
अगस्त महीने में भारत के खिलाफ 0-1 से टेस्ट सीरीज हारने वाले श्रीलंकाई ऑलराउंडर और मध्यक्रम के बल्लेबाज धन्नजय डीसिल्वा ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि धन्नजय डीसिल्वा ना केवल भारत पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक टेस्ट गंवा चुके हैं।

भारत के खिलाफ घरेलू धरती पर 2 टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला भी खामोश रहा जिसमें एक भी अर्धशतक नहीं आया। ऐसे में टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिफ फाइनल के अरमानों पर पानी फिर गया।

श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने तुरंत प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा देते हुए कहा है कि अब अगली पीढी को बागडोर सौंपने का समय आ गया है।अपने कैरियर में 69 टेस्ट खेलकर 13 शतक समेत 4400 से अधिक रन बनाने वाले 35 वर्ष के धनंजय बतौर खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।
जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तान बने डिसिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।उन्होंने चयन समिति को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि अब बागडोर अगली पीढी को सौंपी जानी चाहिये।’’

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में योगदान के लिये धनंजय को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देता है और बतौर कप्तान योगदान के लिये धन्यवाद भी।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ओलंपिक मेजबानी पाने के लिए भारत को लड़ना होगा आधा दर्जन देशों से, नवंबर में होगा Presentation