CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बजरंग दल का बड़ा बयान: अराजक प्रदर्शनों का हमेशा विरोध किया
Bajrang Dal on CEC Protest: बजरंग दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तीखी आलोचना की है। संगठन ने कहा कि वे देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का हमेशा विरोध करते हैं और जंतर-मंतर पर उनके कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात पूरी तरह भ्रामक है।
बजरंग दल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का बजरंग दल सदा विरोध करता रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की आड में हो रहे ऐसे प्रदर्शनों का भी बजरंग दल विरोध करता है।
पार्टी ने आगे लिखा कि कुछ लोग जंतर मंतर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने के भ्रामक दुष्प्रचार में जुटे हैं। जबकि बजरंग दल की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे भी, जन समर्थन के अभाव में यह कथित आंदोलन, पूर्व की भांति, अपनी स्वाभाविक मौत मरने ही वाला है।
देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का बजरंग दल (@BajrangDalOrg ) सदा विरोध करता रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की आड में हो रहे ऐसे प्रदर्शनों का भी बजरंग दल विरोध करता है। वहीं दूसरी, ओर कुछ लोग जंतर मंतर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने के भ्रामक दुष्प्रचार में जुटे हैं। जबकि बजरंग दल की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे भी, जन समर्थन के अभाव में यह कथित आंदोलन, पूर्व की भांति, अपनी स्वाभाविक मौत मरने ही वाला है। @PTI_News @ANI @ians_india @IANSKhabar
— BajrangDal (@BajrangDalOrg) October 8, 2026
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने एक्स पर लिखा था, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में किसी व्यक्ति ने बताया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करने के लिए देशभर से दक्षिणपंथी कट्टरपंथी समूहों को जुटाया गया है। चाहे कुछ भी हो जाए कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। हाथ हमारा नहीं उठेगा। इस देश के लोगों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।

