1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. UPSC Civil Services final result 2019 announced, Pradeep Singh tops

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम, प्रदीप सिंह को पहला स्थान

UPSC
नई दिल्ली। संघलोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जिसमें प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं।
 
आयोग ने इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं।
 
यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गई है। (वार्ता)
अगला लेख
Ayodhya rammandir Live Updates: अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन