सम्बंधित जानकारी
- देश में 15-18 आयुवर्ग के 80 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों को कोविडरोधी टीके की पहली खुराक मिली
- Corona मौतों को लेकर WHO के अनुमान से सहमत नहीं CCHFW
- Corona Vaccination : देश में 12-14 आयु वर्ग के 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को मिली वैक्सीन की पहली खुराक
- मांडविया बोले, omicron मामले में भारत की रणनीति अन्य देशों की तुलना में बेहतर रही
- 15 से 18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण हुआ टीकाकरण
NEET-PG result 2022 : नीट पीजी रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट पीजी 2022 का परिणाम बुधवार शाम को जारी कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NB) ने इस बार रिकॉर्ड 10 दिनों में नीट पीजी रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की गई थी।
छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी के नतीजे जारी होने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कू करके उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी।
मंडाविया ने नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है मैं उन सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी क्वालिफाई कर लिया है। रिकॉर्ड 10 दिनों में रिजल्ट्स घोषित करने के लिए मैं @NBEMS_INDIA की सराहना करता हूं। रिजल्ट चेक करने के लिए natboard.edu.in पर जाएं।
ऐसे कर सकते हैं चेक
नीट पीजी के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट। natboard.edu.in पर जाएं।
अब आपको होम पेज पर NEET PG Result का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर समिट करना होगा।
अब आपका नीट पीजी का रिजल्ट सामने दिख जाएगा। आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
