CLAT 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, 8 मई को होगा टेस्ट  
					
					
                                       
                  
				  
                  				  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) की परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है।
				  																	
									  
	 
	नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने 2022 के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की तारीखों की घोषणा कर दी है। CLAT 2022 8 मई को आयोजित की जाएगी और ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा।
				  
	 
	कानून एंट्रेंस परीक्षा ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) दोनों कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। CLAT के लिए आवेदन पोर्टल 31 मार्च, 2022 तक खुला रहेगा। CLAT एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया जाएगा। 
				  						
						
																							
									  
	 
	ऑनलाइन आवेदन जमा करने की फीस सामान्य वर्ग के लिए 4000 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल उम्मीदवारों के लिए 3500 रुपए होगी।
				  																													
								 
 
 
  
														
																		 							
																		
									  
	 
	कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 (CLAT 2022) 8 मई, 2022 को दोपहर 3 से 5 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।