• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं, दिल्ली में पेट्रोल 90.83 और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (09:17 IST)

लगातार दूसरे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव

PetrolDiesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही।
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 90.83 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर पर है। मंगलवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी रही। अभी लंदन ब्रेंट क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मजदूर और उसके साथियों की खुली किस्मत, खुदाई में मिला 14 कैरेट का हीरा