1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol diesel prices remain stable

पेट्रोल-डीजल के दामों में रही स्थिरता, दिल्ली में पेट्रोल 90.83 और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर

Petroldiesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में अभी 90.83 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर पर है। मंगलवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार बुधवार को इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रही। अमेरिका के तेल भंडार के आंकड़े जारी होने के बाद कच्चे तेल पर दबाव बना हालांकि अब भी लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। (वार्ता)
अगला लेख
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार