suvichar
Wed, 2 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Idea Cellular, Cheap Mobile Phones, Cheap Handsets

खुशखबर! अब आइडिया लाएगी सस्ते मोबाइल फोन

Idea Cellular
मुंबई। दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने आज कहा कि मोबाइल फोनों की कीमतें घटाने के लिए वह हैंडसैट विनिर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है।
 
हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रस्तावित हैंडसैट सब्सिडी वाला मोबाइल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया का विलय वोडाफोन में प्रस्तावित है।
 
आइडिया के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया ने विश्लेषकों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी मोबाइल हैंडसैट की कीमत कम करने की दिशा में काम कर रही है। कपानिया ने कहा कि किसी हैंडसैट के लिए आदर्श कीमत 2500 रुपए होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक भगोड़ा घोषित